रामायण (Ramayann) = Ramayana
Category: book
Ramayann के पर्यायवाची: रामायण,
रामायण संज्ञा पुं॰ वह ग्रंथ जिसमें रामचरित वर्णित हो । रामचंद्र के चरित्र से संबंध रखनेवाला ग्रंथ । विशष—संस्कृत में रामायण नाम के बहुत ग्रंथ हैं, जिनमें से वाल्मीकि कृत रामायण सबसे प्राचीन और अधिक प्रसिद्ध है । यह आदिकाव्य है और इसके रचयिता वाल्मीकि आदिकवि हैं । वाल्मिकी ऋषि रामचंद्र के समकालीन थे; अतः उनका ग्रंथ रामायण सबसे अधिक प्रामाणिक माना जाता है । इसमें सात कांड हैं जिनमें से प्रत्येक कांड अनेक सर्गों में विभक्त है । साधारणतः भारत में तीन प्रकार के वाल्मीकीय रामायण पाए जाते हैं—औदीच्य, दाक्षिणात्य और गौड़ीय । इन तीनों रामायणों के सर्गों की संख्या और पाठ आदि में बहुत कुछ अंतर हैं । इतने प्राचीन काव्य की भिन्न भिन्न प्रतियों में इतना अधिक अंतर होना स्वाभाविक भी है । बहुत कुछ इसी रामायण के आधार पर और स्थान स्थान पर अन्यान्य रामायणों की सहायता लेकर गोस्वामी तुलसीदास जी ने 'रामचरितमानस' नामक जो प्रसिद्ध भाषाकाव्य लिखा है उसका बोध भी इस 'रामायश' शब्द से होता है । वाल्मीकि कृत रामायण के अतिरिक्त अध्यात्म रामायण आदि जो कई रामायण है, वे सांप्रदायिक हैं ।
रामायण [क] आदि कवि वाल्मीकि द्वारा लिखा गया संस्कृत का एक अनुपम महाकाव्य है। इसके 24,000 श्लोक[ख] हैं। यह हिन्दू स्मृति का वह अंग हैं जिसके माध्यम से रघुवंश के राजा राम की गाथा कही गयी। इसे आदिकाव्य भी कहा जाता है[किसके द्वारा?]। रामायण के सात अध्याय हैं जो काण्ड के नाम से जाने जाते हैं। हिन्दू धर्मपर एक श्रेणी का भागकुछ भारतीय कहते हैं कि यह 600 ईपू से पहले लिखा गया। उसके पीछे युक्ति यह है कि महाभारत जो इसके पश्चात आया बौद्ध धर्म के बारे में मौन है यद्यपि उसमें जैन, शैव, पाशुपत आदि अन्य परम्पराओं का वर्णन है। अतः रामायण गौतम बुद्ध के काल के पूर्व का होना चाहिये। भाषा-शैली से भी यह पाणिनि के समय से पहले का होना चाहिये। रामायण का समय त्रेतायुग का माना जाता है। भारतीय कालगणना के अनुसार समय को चार युगों में बाँटा गया है- सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग एव कलियुग। एक कलियुग 4,32,000 वर्ष का, द्वापर 8,64,000 वर्ष का, त्रेता युग 12,96,000 वर्ष का तथा सतयुग 17,28,000 वर्ष का होता है। इस गणना के अनुसार रामायण का समय न्यूनतम 8,70,000 वर्ष (वर्तमान कलियुग के 5,118 वर्ष + बीते द्वापर युग के 8,64,000 व
Tags: Ramayann meaning in English. Ramayann in English. Ramayann in English language. What is meaning of Ramayann in English dictionary? Ramayann ka matalab english me kya hai (Ramayann का अंग्रेजी में मतलब ). Ramayann अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Ramayann. English meaning of Ramayann , Ramayann ka matalab english me, Ramayann का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Ramayann kaun hai? Ramayann kahan hai? Ramayann kya hai? Ramayann kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).रामायण को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.