हिमालय (Himalaya) = Himalayas
Category: mountain
Himalaya के पर्यायवाची:
हिमालय संज्ञा पुं॰
1. भारतवर्ष की उत्तरी सीमा पर बरा- बर फैला हुआ एक बहुत बड़ा और ऊँचा पहाड़ जो संसार के सब पर्वतों से बड़ा है । विशेष—इसकी ऊँची उँची चोटियाँ सदा बर्फ से ढकी रहती हैं और सबसे ऊँची चोटी 29,॰॰2 फुट ऊँची है । यह संसार की सबसे ऊँची चोटी मानी गई है । उत्तर भारत की सबसे बड़ी नदियाँ इसी पर्वतराज से निकली हैं । पुराणों में यह पर्वत मेना या मेनका का पति और पार्वती का पिता माना गया है । गंगा भी इसकी बड़ी पुत्री कही गई हैं । यौ॰—हिमालयकन्या, हिमालयपुत्री, हिमालयसुता=दे॰ 'हिमा- द्रिजा' ।
2. श्वेत खदिर का वृक्ष । सफेद खैर का पेड़ ।
चुकुंग री की ओर ऊपर जाते समय, ल्होत्से पर्वत चोटी का दृश्य.हिमालय एक पर्वत तन्त्र है जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। यह पर्वत तन्त्र मुख्य रूप से तीन समानांतर श्रेणियों- महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बना है जो पश्चिम से पूर्व की ओर एक चाप की आकृति में लगभग 2400 कि॰मी॰ की लम्बाई में फैली हैं। इस चाप का उभार दक्षिण की ओर अर्थात उत्तरी भारत के मैदान की ओर है और केन्द्र तिब्बत के पठार की ओर। इन तीन मुख्य श्रेणियों के आलावा चौथी और सबसे उत्तरी श्रेणी को परा हिमालय या ट्रांस हिमालय कहा जाता है जिसमें कराकोरम तथा कैलाश श्रेणियाँ शामिल है। हिमालय पर्वत पाँच देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं- पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान और चीन। संसार की अधिकांश ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। विश्व के 100 सर्वोच्च शिखरों में हिमालय की अनेक चोटियाँ हैं। विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है। हिमालय में 100 से ज्यादा पर्वत शिखर हैं जो 7200 मीटर से ऊँचे हैं। हिमालय के कुछ प्रमुख शिखरों में सबसे महत्वपूर्ण सागरमाथा हिमाल, अन्नपूर्णा, गणेय, लांगतंग, मानसलू, रॊलवालिंग, जुगल, गौरीशंकर, कुंभू, धौलागिरी और कंचनजंघा है। हिमालय श्रेणी में 15 हजार से ज्यादा हिमनद हैं जो 12 हजार वर्ग किलॊमीटर में फैले हुए है। 72 किलोमीटर लंबा सियाचिन हिमनद विश्व का दूसरा सबसे लंबा हिमनद है। हिमालय की कुछ प्रमुख नदियों में शामिल हैं - सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और यांगतेज। भूनिर्माण के सिद्धांतों के अनुसार यह भारत-आस्ट्र प्लेटों के एशियाई प्लेट में टकराने से बना है। हिमाल
Tags: Himalaya meaning in English. Himalaya in English. Himalaya in English language. What is meaning of Himalaya in English dictionary? Himalaya ka matalab english me kya hai (Himalaya का अंग्रेजी में मतलब ). Himalaya अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Himalaya. English meaning of Himalaya , Himalaya ka matalab english me, Himalaya का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Himalaya kaun hai? Himalaya kahan hai? Himalaya kya hai? Himalaya kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).हिमालय को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.