क्यूबेक (Quebec) = Quebec
Quebec के पर्यायवाची:
क्यूबेक (Québec, Quebec) कनाडा का पूर्व-मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह कनाडा का एकमात्र प्रान्त है जहाँ फ़्रान्सीसी भाषी लोग बहुमत में हैं और जहाँ प्रान्तीय स्तर पर केवल फ़्रान्सीसी आधिकारिक भाषा है। क्यूबेक, कनाडा का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है और देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक विभाग है; केवल नूनावूत क्षेत्र बड़ा है। यह पश्चिम में ओण्टारियो, जेम्स खाड़ी और हडसन खाड़ी से घिरा हुआ है, उत्तर में हडसन जलसन्धि और उंगावा खाड़ी से, पूर्व में सेंट लॉरेंस खाड़ी और न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर और नया ब्रन्स्विक प्रान्तों से घिरा हुआ है। दक्षिण की ओर यह अमेरिकी राज्य मेन, नया हेम्पशायर, वेरमॉण्ट और न्यूयार्क से घिरा हुआ है। इस प्रान्त की समुद्री सीमाएं नूनावूत, प्रिन्स एड्वर्ड द्वीप और नोवा स्कॉटिया से भी लगती हुई हैं। क्विबेक पूर्वी कैनाडा का सबसे प्राचीन, बड़ा और फ्रांसीसी उद्भव का प्रांत है। क्षेत्रफल : ५,९४,८६० वर्ग मील, जिसमें भूमि ५,२३,८६० वर्ग मील तथा जल ७१,००० वर्ग मील है। इस प्रांत पर फ्रांसीसी संस्कृति की छाप है। इसके तीन प्राकृतिक विभाग हैं:२,१०० मील लंबी, जल यातायात के लिये सेंट लारेंस नदी आदर्श है तथा सेंट फ्रैंसिस, सेंट लुई और सेंट पीटर प्रसिद्ध झीलें है। १,२२५ मील लंबे और ९७५ मील चौड़े विशाल क्षेत्र के कारण विविध जलवायु हैं। ताप ३६ डिग्री सें. से ऊँचा नहीं जाता। सेंट लारेंस घाटी में पालामुक्त १६० दिन होते हैं। काफी भाग में हिमवर्षा होती है। कैनाडा के कृषि उत्पादनों का १४% इस प्रांत में होता है। रिज़का (alfalfa), आलू, चुकंदर, जौ, जई, गेहूँ, मटर, सेम, तंबाकू और गन्ने की खेती होती है। पशुपालन, मत्स्याखेट, मुर्गीपालन दुग्धउद्योग, मधुमक्खी पालन यहाँ के उद्यम हैं। कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं। जंगलों पर आधारित समूर (Fur), कागज तथा लुगदी उद्योग और इमारती लकड़ियों के पेशे में काफी लोग लगे हैं। दुनियाँ की १/३ लुगदी और १/४ अखबारी कागज यहाँ बनाया जाता है। लैब्रेडार में लोहे के अयस्क की योजना, बर्सीमी (Bersinies) नदी पावर प्लांट स्कीम तथा गैस्पे प्रायद्वीप में ताँबे के उद्योग प्रसिद्ध हैं। मुद्रणयंत्रों, रासयनिक और खाद्य पदार्थो, इस्पात तथा मादक पदार्थो का उत्पादन किया जाता है। पर्यटक उद्योग भी विकसित है। कैनाडा की जलविद्युत श
Tags: Quebec meaning in English. Quebec in English. Quebec in English language. What is meaning of Quebec in English dictionary? Quebec ka matalab english me kya hai (Quebec का अंग्रेजी में मतलब ). Quebec अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Quebec. English meaning of Quebec , Quebec ka matalab english me, Quebec का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Quebec kaun hai? Quebec kahan hai? Quebec kya hai? Quebec kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).क्यूबेक को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.