शुतुरमुर्ग (Shuturmurg) = Ostrich
Shuturmurg के पर्यायवाची:
शुतुरमुर्ग संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] अमेरिका, अफ़िका और अरब के रेगि- स्तान में होनेवाला एक प्रकार का बहुत बड़ा पक्षी । विशेष—यह प्रायः तीन गज तक ऊँचा होता है । इसकी गरदन ऊँट की तरह बहुत लबी होती है । यह उड़ तो नहीं सकता, पर रेगिस्तान में घोड़े से भी अधिक तेज दौड़ सकता है । यह घास और अनाज खाता है । कभी कभी कंकड़ पत्थर भी खा जाता है । इसके पर बहुत दाम पर बिकते हैं । यह एक बार में तीस से कम अंडे नहीं देता ।
शुतुरमुर्ग (Struthio camelus) पहले मध्य पूर्व और अब अफ्रीका का निवासी एक बड़ा उड़ान रहित पक्षी है। यह स्ट्रुथिओनिडि (en:Struthionidae) कुल की एकमात्र जीवित प्रजाति है, इसका वंश स्ट्रुथिओ (en:Struthio) है। शुतुरमुर्ग के गण, स्ट्रुथिओफॉर्म के अन्य सदस्य एमु, कीवी आदि हैं। इसकी गर्दन और पैर लंबे होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह ७० किमी/घंटा की अधिकतम गति से भाग सकता है जो इस पृथ्वी पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है। शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है।
प्रायः शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है लेकिन उसके आहार में अकशेरुकी भी शामिल होते हैं। यह खानाबदोश गुटों में रहता है जिसकी संख्या पाँच से पचास तक हो सकती है। संकट की अवस्था में या तो यह ज़मीन से सट कर अपने को छुपाने की कोशिश करता है या फिर भाग खड़ा होता है। फँस जाने पर यह अपने पैरों से घातक लात मार सकता है। संसर्ग के तरीक़े भौगोलिक इलाकों के मुताबिक भिन्न होते हैं, लेकिन क्षेत्रीय नर के हरम में दो से सात मादाएँ होती हैं जिनके लिए वह झगड़ा भी करते हैं। आमतौर पर यह लड़ाइयाँ कुछ मिनट की ही होती हैं लेकिन सर की मार की वजह से इनमें विपक्षी की मौत भी हो सकती है।
आज दुनिया भर में शुतुरमुर्ग व्यावसायिक रूप से पाले जा रहे हैं मुख्यतः उनके पंखों के लिए, जिनका इस्तेमाल सजावट तथा झाड़ू बनाने के लिए किया जाता है। इसकी चमड़ी चर्म उत्पाद तथा इसका मांस व्यावसायिक तौर से इस्तेमाल में लाया जाता है। ऍस. सी. ऑस्ट्रॅलस (गर्नी,१८६८)
दक्षिणी शुतुरमुर्गऍस. सी. कॅमिलस (लीनियस, १७५८)
उत्तर अफ्रीकी शुतुरमुर्गऍस. सी. मसैकस(न्युमान, १८९८)
मसाई शुतुरमुर्ग
† ऍस. सी. सिरिऍकस(रॉथचाइल्ड, १९१९)
अरबी शुतुरमुर्गऍस. स
Tags: Shuturmurg meaning in English. Shuturmurg in English. Shuturmurg in English language. What is meaning of Shuturmurg in English dictionary? Shuturmurg ka matalab english me kya hai (Shuturmurg का अंग्रेजी में मतलब ). Shuturmurg अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Shuturmurg. English meaning of Shuturmurg , Shuturmurg ka matalab english me, Shuturmurg का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Shuturmurg kaun hai? Shuturmurg kahan hai? Shuturmurg kya hai? Shuturmurg kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).शुतुरमुर्ग को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.