राजस्थान (Rajasthan) = Rajasthan
Category: state
Rajasthan के पर्यायवाची:
राजस्थान भारत का एक प्रान्त है। यहाँ की राजधानी जयपुर है। राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (1,32,139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। मीणा राजा आमेर (जयपुर) सहित राजस्थान के प्रमुख भागों के प्रारंभिक शासक थे। प्राचीन समय में राजस्थान में मीना वंश के राजाओं का शासन था। संस्कृत में मत्स्य राज्य का ऋग्वेद में उल्लेख किया गया था। बाद में भील और मीना, (विदेशी लोगों) जो स्य्न्थिअन्, हेप्थलिते या अन्य मध्य एशियाई गुटों के साथ आये थे, मिश्रित हुए। मीणा राजा अम्बर (जयपुर राज) सहित राजस्थान के प्रमुख भागों के प्रारंभिक शासक थे। 12वीं सदी तक राजस्थान के भाग पर गुर्जरों का राज्य रहा है। गुजरात तथा राजस्थान का अधिकांश भाग गुर्जरत्रा (गुर्जरों से रक्षित देश) के नाम से जाना जाता था। गुर्जर प्रतिहारों ने 300 साल तक पूरे उत्तरी-भारत को अरब आक्रान्ताओं से बचाया था। इस कारण इन्हें राष्ट्र रक्षक वीर गुर्जर भी कहा जाता है! बाद में जब राजपूत जाति ने इस राज्य के विविध भागों पर अपना कब्जा जमा लिया तो उन भागों का नामकरण अपने-अपने वंश, क्षेत्र की प्रमुख बोली अथवा स्थान के अनुरूप कर दिया। ये राज्य थे- उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जोधपुर, बीकानेर, किशनगढ़, (जालोर) सिरोही, कोटा, बूंदी, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, झालावाड़ और टोंक. ब्रिटिशकाल में राजस्थान 'राजपूताना' नाम से जाना जाता था।
Tags: Rajasthan meaning in English. Rajasthan in English. Rajasthan in English language. What is meaning of Rajasthan in English dictionary? Rajasthan ka matalab english me kya hai (Rajasthan का अंग्रेजी में मतलब ). Rajasthan अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Rajasthan. English meaning of Rajasthan , Rajasthan ka matalab english me, Rajasthan का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Rajasthan kaun hai? Rajasthan kahan hai? Rajasthan kya hai? Rajasthan kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).राजस्थान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.