कुम्हार (Kumhar) = potter
Kumhar के पर्यायवाची:
कुम्हार
कुम्हार संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुंभकार, प्रा॰ कुंभार] [स्त्री॰ कुम्हारिन]
१. मिट्टी का बरतन बनानेवाला मनुष्य ।
२. मिट्टी का बरतन बनानेवाली जाति ।
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को कुम्हार कहते हैं। कुम्हार जाति सपूर्ण भारत मे हिन्दू व मुस्लिम धर्म सम्प्रदायो मे पायी जाती है। क्षेत्र व उप-सम्प्रदायो के आधार पर कुम्हारों को अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के रूप मे वर्गीकृत किया गया है। साथ ही, वर्तमान मे भारतीय संसद मे यह प्रस्ताव प्रगति पर है जिसके आधार पर कुम्हारों को बिहार प्रांत मे अनुसूचित जाति व ओड़ीसा मे अनुसूचित जन जाति की मान्यता देना प्रस्तावित है। कुम्हार शब्द का जन्म संस्कृत भाषा के "कुंभकTर" शब्द से हुआ है, जिसका अर्थ है-"मिट्टी के बर्तन बनाने वाला"। द्रविढ़ भाषाओ मे भी कुंभकार शब्द का यही अर्थ है। "भांडे" शब्द का प्रयोग भी कुम्हार जाति के सम्बोधन हेतु किया जाता है, जो की कुम्हार शब्द का समानार्थी है। भांडे का शाब्दिक अर्थ है-बर्तन। अमृतसर के कुम्हारों को "कुलाल" या "कलाल" कहा जाता है , यह शब्द यजुर्वेद मे कुम्हार वर्ग के लिए प्रयुक्त हुये है। वैदिक भगवान प्रजापति के नाम का उपयोग करते हुये हिन्दू कुम्हारों का एक वर्ग खुद को प्रजापति कहता है। कहते है की भगवान प्रजापति ने ही सम्पूर्ण ब्रह्मांड की रचना की थी। कुम्हारों मे प्रचलित एक दंतकथा के अनुसार
परंतु कुछ लोगो का मत है कि कुम्हारों के पारंपरिक मिट्टी से बर्तन बनाने की रचनात्मक कला को सम्मान देने हेतु उन्हे प्रजापति कहा गया। कुम्हारों को मुख्यतया हिन्दू व मुस्लिम सांस्कृतिक समुदायो मे वर्गीकृत किया गया है। हिन्दुओ मे कुम्हारों को निसंदेह निम्नतम शूद्र वर्ग मे रखा गया है. साथ ही कुम्हारों को दो वर्गो- शुद्ध कुम्हार व अशुद्ध कुम्हार वर्गो मे विभाजित किया जाता है। कुम्हारों के कई समूह है, जैसे कि - गुजराती कुम्हार, राणा कुम्हार, लाद, तेलंगी इत्यादि। यह विभिन्न नाम भाषा या सांस्कृतिक क्षेत्रो पर आधारित नाम है ओर इन सभी को सम्मिलित रूप से कुम्हार जाति कहा जाता है। चम्बा के कुम्हार घड़े, सुराही, बर्तन, अनाज संग्राहक, मनोरंजन के लिए खिलौने इत्यादि बनाने मे निपुण होते है। कुछ बर्तनो पर चित्रण कार्य भी किया जाता है। सतारा, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर तथा पुणे क्षेत्रो मे कुम्हार पाय
Tags: Kumhar meaning in English. Kumhar in English. Kumhar in English language. What is meaning of Kumhar in English dictionary? Kumhar ka matalab english me kya hai (Kumhar का अंग्रेजी में मतलब ). Kumhar अंग्रेजी मे मीनिंग. English definition of Kumhar. English meaning of Kumhar , Kumhar ka matalab english me, Kumhar का मतलब (मीनिंग) अंग्रेजी में जाने। Kumhar kaun hai? Kumhar kahan hai? Kumhar kya hai? Kumhar kaa arth.
Hindi to english dictionary(शब्दकोश).कुम्हार को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.