Download Gk In Hindi App

Bismarck Meaning In Hindi

Bismarck meaning in Hindi

Bismarck = बिस्मार्क (Bismark)


Bismark के पर्यायवाची:


ओटो एडुअर्ड लिओपोल्ड बिस्मार्क (1 अप्रैल 1815 - 30 जुलाई 1898), जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर तथा तत्कालीन यूरोप का प्रभावी राजनेता था। वह 'ओटो फॉन बिस्मार्क' के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। उसने अनेक जर्मनभाषी राज्यों का एकीकरण करके शक्तिशाली जर्मन साम्राज्य स्थापित किया। वह द्वितीय जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर बना। वह "रीअलपालिटिक" की नीति के लिये प्रसिद्ध है जिसके कारण उसे "लौह चांसलर" के उपनाम से जाना जाता है। वह अपने युग का बहुत बड़ा कूटनीतिज्ञ था। अपने कूटनीतिक सन्धियों के तहत फ्रांस को मित्रविहीन कर जर्मनी को यूरोप की सर्वप्रमुख शक्ति बना दिया। बिस्मार्क ने एक नवीन वैदेशिक नीति का सूत्रपात किया जिसके तहत शान्तिकाल में युद्ध को रोकने और शान्ति को बनाए रखने के लिए गुटों का निर्माण किया। उसकी इस 'सन्धि प्रणाली' ने समस्त यूरोप को दो गुटों में बांट दिया। बिस्मार्क का जन्म शून हौसेन में 1 अप्रैल 1815 को हुआ। गाटिंजेन तथा बर्लिन में कानून का अध्ययन किया। बाद में कुछ समय के लिए नागरिक तथा सैनिक सेवा में नियुक्त हुआ। 1847 ई. में वह प्रशा की विधान सभा का सदस्य बना। 1848-49 की क्रांति के समय उसने राजा के "दिव्य अधिकार" का जोरों से समर्थन किया। सन् 1851 में वह फ्रैंकफर्ट की संघीय सभा में प्रशा का प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया। वहाँ उसने जर्मनी में आस्ट्रिया के आधिपत्य का कड़ा विरोध किया और प्रशा को समान अधिकार देने पर बल दिया। आठ वर्ष फ्रेंकफर्ट में रहने के बाद 1859 में वह रूस में राजदूत नियुक्त हुआ। 1862 में व पेरिस में राजदूत बनाया गया और उसी वर्ष सेना के विस्तार के प्रश्न पर संसदीय संकट उपस्थित होने पर वह परराष्ट्रमंत्री तथा प्रधान मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। सेना के पुनर्गठन की स्वीकृति प्राप्त करने तथा बजट पास कराने में जब उसे सफलता नहीं मिली तो उसने पार्लमेंट से बिना पूछे ही कार्य करना प्रारंभ किया और जनता से वह टैक्स भी वसूल करता रहा। यह "संघर्ष" अभी चल ही रहा था कि श्लेजविग होल्सटीन के प्रभुत्व का प्रश्न पुन: उठ खड़ा हुआ। जर्मन राष्ट्रीयता की भावना से लाभ उठाकर बिस्मार्क ने आस्ट्रिया के सहयोग से डेनमार्क पर हमला कर दिया और दोनों ने मिलकर इस क्षेत्र को अपने राज्य में मिला लिया (1864)। दो वर्ष बाद बिस्मार्क ने आस्ट्रिया से भी संघर्ष छेड़ दिय
Tags: Bismark meaning in Hindi. Bismarck meaning in hindi. Bismarck in hindi language. What is meaning of Bismarck in Hindi dictionary? Bismarck ka matalab hindi me kya hai (Bismarck का हिन्दी में मतलब ). Bismark in hindi. Hindi meaning of Bismarck , Bismarck ka matalab hindi me, Bismarck का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Bismarck ? Who is Bismarck ? Where is Bismarck English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ये शब्द भी देखें: Bismark(बिस्मार्क),

synonyms of Bismarck . What are synonyms of Bismarck Bismarck similar words, Bismarck synonyms in English, along with the derivation of the word Bismarck is also given here for your enlightenment. "synonym" and "similar words" both reveal the same expressions. What is the synonym of Bismarck in English?

Keywords:-

Synonym of Bismarck


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ Bismark meaning in Gujarati: બિસ્માર્ક
Translate બિસ્માર્ક
Bismark meaning in Marathi: बिस्मार्क
Translate बिस्मार्क
Bismark meaning in Bengali: বিসমার্ক
Translate বিসমার্ক
Bismark meaning in Telugu: బిస్మార్క్
Translate బిస్మార్క్
Bismark meaning in Tamil: பிஸ்மார்க்
Translate பிஸ்மார்க்
QUESTION ANSWERS CATEGORIES

MORE MOCK TEST CATEGORIES