Download Gk In Hindi App

Wakatak Meaning In Hindi

Wakatak meaning in Hindi

Wakatak = वाकाटक (Wakatak)


Wakatak के पर्यायवाची:


वाकाटक शब्द का प्रयोग प्राचीन भारत के एक राजवंश के लिए किया जाता है जिसने तीसरी सदी के मध्य से छठी सदी तक शासन किया था। उस वंश को इस नाम से क्यों संबंधित किया गया, इस प्रश्न का सही उत्तर देना कठिन है। स्यात्‌ वकाट नाम का मध्यभारत में कोई स्थान रहा हो, जहाँ पर शासन करनेवाला वंश वाकाटक कहलाया। अतएव प्रथम राजा को अजंता लेख में "वाकाटक वंशकेतु:" कहा गया है। इस राजवंश का शासन मध्यप्रदेश के अधिक भूभाग तथा प्राचीन बरार (आंध्र प्रदेश) पर विस्तृत था, जिसके सर्वप्रथम शासक विन्ध्यशक्ति का नाम वायुपुराण तथा अजंतालेख मे मिलता है। संभवत: विंध्य पर्वतीय भाग पर शासन करने के कारण प्रथम राजा 'विंध्यशक्ति' की पदवी से विभूषित किया गया। इस नरेश का प्रामाणिक इतिवृत्त उपस्थित करना कठिन है, क्योंकि विंध्यशक्ति का कोई अभिलेख या सिक्का अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका। तीसरी सदी के मध्य में सातवाहन राज्य की अवनति हो जाने से विंध्यशक्ति को अवसर मिल गया तो भी उसका यश स्थायी न रह सका। उसके पुत्र प्रथम प्रवरसेन ने वंश की प्रतिष्ठा को अमर बना दिया। अभिलेखों के अध्ययन से पता चलता है कि प्रथम प्रवरसेन ने दक्षिण में राज्यविस्तार के उपलक्ष में चार अश्वमेध किए और सम्राट् की पदवी धारण की। प्रवरसेन के समकालीन शक्तिशाली नरेश के अभाव में वाकाटक राज्य आंध्रप्रदेश तथा मध्यभारत में विस्तृत हो गया। बघेलखंड के अधीनस्थ शासक व्याघ्रराज का उल्लेख समुद्रगुप्त के स्तंभलेख में भी आया है। संभवत: प्रवरसेन ने चौथी सदी के प्रथम चरण में पूर्वदक्षिण भारत, मालवा, गुजरात, काठियावाड़ पर अधिकार कर लिया था परंतु इसकी पुष्टि के लिए सबल प्रमाण नहीं मिलते। यह तो निश्चित है कि प्रवरसेन का प्रभाव दक्षिण में तक फैल गया था। परंतु कितने भाग पर वह सीधा शासन करता रहा, यह स्पष्ट नहीं है। यह कहना सर्वथा उचित होगा कि वाकाटक राज्य को साम्राज्य के रूप में परिणत करना उसी का कार्य था। प्रथम प्रवरसेन ने वैदिक यज्ञों से इसकी पुष्टि की है। चौथी सदी के मध्य में उसका पौत्र प्रथम रुद्रसेन राज्य का उत्तराधिकारी हुआ, क्योंकि प्रवरसेन का ज्येष्ठ पुत्र गोतमीपुत्र पहले ही मर चुका था। वाकाटक वंश के तीसरे शासक महाराज रुद्रसेन प्रथम का इतिहास अत्यंत विवादास्पद माना जाता है। प्रारंभ में वह आपत्तियों तथा निर्बलता के कारण अपनी स्थिति को सबल न बना
Tags: Wakatak meaning in Hindi. Wakatak meaning in hindi. Wakatak in hindi language. What is meaning of Wakatak in Hindi dictionary? Wakatak ka matalab hindi me kya hai (Wakatak का हिन्दी में मतलब ). Wakatak in hindi. Hindi meaning of Wakatak , Wakatak ka matalab hindi me, Wakatak का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Wakatak ? Who is Wakatak ? Where is Wakatak English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ये शब्द भी देखें: Wakatak(वाकाटक), Wakatakon(वाकाटकों),

synonyms of Wakatak . What are synonyms of Wakatak Wakatak similar words, Wakatak synonyms in English, along with the derivation of the word Wakatak is also given here for your enlightenment. "synonym" and "similar words" both reveal the same expressions. What is the synonym of Wakatak in English?

Keywords:-

Synonym of Wakatak


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ Wakatak meaning in Gujarati: વાકાટક
Translate વાકાટક
Wakatak meaning in Marathi: वाकाटक
Translate वाकाटक
Wakatak meaning in Bengali: ওয়াকাতক
Translate ওয়াকাতক
Wakatak meaning in Telugu: వాకాటక్
Translate వాకాటక్
Wakatak meaning in Tamil: வகடக்
Translate வகடக்
QUESTION ANSWERS CATEGORIES

MORE MOCK TEST CATEGORIES