Download Gk In Hindi App

selenium Meaning In Hindi

selenium meaning in Hindi

selenium = सेलेनियम (Selenium)


Category: element
Selenium के पर्यायवाची:


सेलेनियम (Selenium , संकेत Se) एक रासायनिक तत्त्व है जिसका परमाणु क्रमांक ३४ है। प्रकृति में यह अपने तत्त्व रूप में बहुत कम पाया जाता है। इसकी खोज १८१७ में बर्जीलियस ने किया था। सिलिनियम का परमाणु भार ७८.९६ तथा परमाणु संख्या ३४ है। इसके ६ स्थायी समस्थानिक और दो रेडियो ऐक्टिव समस्थानिक ज्ञात हैं। भूमंडल पर व्यापक रूप से यह पाया जाता है पर बड़ी ही अल्प मात्रा में। यह स्वतंत्र नहीं मिलता। सामान्यत: गंधक, विशेषत: जापानी गंधक के साथ यह असंयुक्त अवस्था में और अनेक खनिजों में भारी धातुओं के सिलीनाइड के रूप में पाया जाता है। सिलीनियम मुक्त खनिजों से सिलोनियम उपोत्पाद के रूप में प्राप्त होता है। सिलीनियम के कई अपरूप होते हैं। यह काँच रूप में, एकनत (monoclinic) क्रिस्टलीय रूप में और षट्कोणीय (hexagonal) क्रिस्टलीय रूप में स्थायी होता है। काँच रूपीय सिलीनियम से रक्त अक्रिस्टली सिलीनियम, एकनत सिलीनियम से नारंगी से रक्त वर्ण तक का सिलीनियम तथा धूसर वर्ण का धात्विक सिलीनियम प्राप्त हुआ है। इन विभिन्न रूपों की विलेयता कार्बन डाइसल्फाइड में भिन्न-भिन्न होती है। अक्रिस्टली सिलीनियम (आपेक्षिक घनत्व ४.८), गलनांक २२० डिग्री सें., एकनत सिलीनियम (आ.घ. ४.४७) गलनांक २०० डिग्री सें. पर पिघलते हैं, सिलीनियम ६९० डिग्री सें. पर वाष्पीभूत होता है। ताँबे के परिष्कार में जो अवपंक (Slime) प्राप्त होता है अथवा धातुओं के सल्फाइडों के मर्जन से जो चिमनी धूल प्राप्त होती है उसी में सिलीनियम रहता है और उसी से प्राप्त होता है। अवपंक को बालू और सोडियम नाइट्रेट के साथ गलाने से या नाइट्रिक अम्ल से आक्सीकृत करने, चिमनी धूल को भी नाइट्रिक अम्ल से आक्सीकृत करने, जल से निष्कर्ष निकालने और निष्कर्ष को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और सल्फर डाइऑक्साइड से उपचारित करने से सिलीनियम उन्मुक्त होकर प्राप्त होता है, सिलीनियम वाष्पशील होता है। वायु में गरम करने से नीली ज्वाला के साथ जलकर सिलीनियम डाइऑक्साइड बनता है। सिलीनियम की सबसे अधिक मात्रा काँच के निर्माण में प्रयुक्त होती है। काँच के रंग को दूर करने में यह मैंगनीज़ का स्थान लेता है। लोहे की उपस्थिति से काँच का हरा रंग इससे दूर हो जाता है। सिलीनियम की अधिक मात्रा से काँच का रंग स्वच्छ रक्तवर्ण का होता है जिसका प्रयोग सिगनल लैंपों में बड़ा उपयोगी सिद्ध हुआ
Tags: Selenium meaning in Hindi. selenium meaning in hindi. selenium in hindi language. What is meaning of selenium in Hindi dictionary? selenium ka matalab hindi me kya hai (selenium का हिन्दी में मतलब ). Selenium in hindi. Hindi meaning of selenium , selenium ka matalab hindi me, selenium का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is selenium ? Who is selenium ? Where is selenium English to Hindi dictionary(शब्दकोश).

Selenium Question answers :


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ये शब्द भी देखें: Selenium(सेलेनियम),

synonyms of selenium . What are synonyms of selenium selenium similar words, selenium synonyms in English, along with the derivation of the word selenium is also given here for your enlightenment. "synonym" and "similar words" both reveal the same expressions. What is the synonym of selenium in English?

Keywords:-

Synonym of selenium


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ Selenium meaning in Gujarati: સેલેનિયમ
Translate સેલેનિયમ
Selenium meaning in Marathi: सेलेनियम
Translate सेलेनियम
Selenium meaning in Bengali: সেলেনিয়াম
Translate সেলেনিয়াম
Selenium meaning in Telugu: సెలీనియం
Translate సెలీనియం
Selenium meaning in Tamil: செலினியம்
Translate செலினியம்
QUESTION ANSWERS CATEGORIES

MORE MOCK TEST CATEGORIES