Download Gk In Hindi App

Kamboj Meaning In Hindi

Kamboj meaning in Hindi

Kamboj = कम्बोज (kamboj)


kamboj के पर्यायवाची:

कंबोज संज्ञा पुं॰ [सं॰ कम्बोज] [वि॰ कांबोज]
१. अफगानिस्तान के एक भाग का प्राचीन नाम ।
कंबोज प्राचीन भारत के १६ महाजनपदों में से एक था। इसका उल्लेख पाणिनी के अष्टाध्यायी में १५ शक्तिशाली जनपदों में से एक के रूप में भी मिलता है। बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय, महावस्तु मे १६ महाजनपदों में भी कम्बोज का कई बार उल्लेख हुआ है - ये गांधारों के समीपवर्ती थे। इनमें कभी निकट संबंध भी रहा होगा, क्योंकि अनेक स्थानों पर गांधार और कांबोज का नाम साथ साथ आता है। इसका क्षेत्र आधुनुक उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मिलता है। राजपुर, द्वारका तथा Kapishi इनके प्रमुख नगर थे। इसका उल्लेख इरानी प्रचीन लेखों में भी मिलता है जिसमें इसे राजा कम्बीजेस के प्रदेश से जोड़ा जाता है। इस उद्धरण में कालिदास ने कंबोज देश में अखरोट वृक्षों का जो वर्णन किया है वह बहुत समीचीन है। इससे भी इस देश की स्थिति कश्मीर के आस पास प्रतीत होती हैं। कंबोज उत्तरापथ के गांधार के निकट स्थित प्राचीन भारतीय जनपद था जिसकी ठीक-ठाक स्थिति दक्षिण पश्चिम के पुँछ के इलाके के अंतर्गत मानी जा सकती है। प्राचीन संस्कृत एवं पाली साहित्य में कंबोज और गांधार का नाम प्राय: साथ-साथ आता है। जिस प्रकार गांधार के उत्कृष्ट ऊन का वर्णन ऋग्वेद में मिलता है (१,१२६) उसी प्रकार कंबोज के कंबलों का उल्लेख यास्क के निरुक्त में हुआ है (२, २)। वास्तव में यास्क ने 'कंबोज' शब्द की व्युत्पत्ति ही 'सुंदर कंबलों का उपभोग करनेवाले' या विकल्प में सुंदर भोजन करनेवाले लोग-इस प्रकार की है। गांधार और कंबोज इन दोनों जनपदों के अभिन्न संबंध की परंपरा से ही इनका सान्निध्य सिद्ध हुआ है। गांधार अफगानिस्तान (कंदहार) का संवर्ती प्रदेश था और इसी के पड़ोस में पूर्व की ओर कंबोज की स्थिति थी। वाल्मीकि रामायण में कंबोज का वातहीक और वनायु जनपदों के साथ वर्णन है और इन देशों में उत्पन्न श्रेष्ठ काले घोड़ों से अयोध्या नगरी को भरी पूरी बताया गया है (बाल. ६, २२)। महाभारत में अर्जुन की दिग्विजय के प्रसंग में परमकांबोज का लोह और ऋषिक जनपदों के साथ उल्लेख है (सभा. २७, २५)। (ऋषिक यूची का रूपांतरण जान पड़ता है। यूची जाति का निवासस्थन दक्षिण-पश्चिम चीन या चीनी तुर्किस्तान के अंतर्गत था। प्रसिद्ध बौद्ध सम्राट् कनिष्क का रक्तसंबंध इसी जाति के कुशान नामक क
Tags: kamboj meaning in Hindi. Kamboj meaning in hindi. Kamboj in hindi language. What is meaning of Kamboj in Hindi dictionary? Kamboj ka matalab hindi me kya hai (Kamboj का हिन्दी में मतलब ). kamboj in hindi. Hindi meaning of Kamboj , Kamboj ka matalab hindi me, Kamboj का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Kamboj ? Who is Kamboj ? Where is Kamboj English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ये शब्द भी देखें: kamboj(कम्बोज),

synonyms of Kamboj . What are synonyms of Kamboj Kamboj similar words, Kamboj synonyms in English, along with the derivation of the word Kamboj is also given here for your enlightenment. "synonym" and "similar words" both reveal the same expressions. What is the synonym of Kamboj in English?

Keywords:-

Synonym of Kamboj


हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ kamboj meaning in Gujarati: કોમ્બોઝ
Translate કોમ્બોઝ
kamboj meaning in Marathi: कॉम्बो
Translate कॉम्बो
kamboj meaning in Bengali: কম্বোস
Translate কম্বোস
kamboj meaning in Telugu: కాంబోలు
Translate కాంబోలు
kamboj meaning in Tamil: சேர்க்கைகள்
Translate சேர்க்கைகள்
QUESTION ANSWERS CATEGORIES

MORE MOCK TEST CATEGORIES