दोस्तों जैसा की हम सब जानते है आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र हर नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। चाहे बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराना हो, आधार कार्ड बनवाना हो, पासपोर्ट बनाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो — हर जगह जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं, जन्म प्रमाण पत्र कहां बनता है, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए और जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड कैसे करें तो इस आर्टिकल में हम आपको सब कुछ step-by-step बताएंगे।
सबसे पहले आपको बता दें की जन्म प्रमाण पत्र मुख्य रूप से दो जगहों पर बनता है:
अगर बच्चे का जन्म किसी हॉस्पिटल में हुआ है तो हॉस्पिटल द्वारा तुरंत या लगभग 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाता है।
अगर किसी कारण से आपको जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिला या घर पर जन्म हुआ है तो आप ऑनलाइन पोर्टल crsorgi.gov.in पर जाकर या नजदीकी नगर पालिका, ग्राम पंचायत, तहसील कार्यालय या CSC सेंटर (जन सेवा केंद्र) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यहाँ birth certificate banwane ke liye documents की सूची नीचे दी गई है, जो इस प्रकार है:
• माता-पिता का आधार कार्ड
• बच्चे का आधार कार्ड (अगर बना हुआ हो)
• निवास का प्रमाण पत्र (Address Proof)
• बर्थ रिपोर्ट फॉर्म (हॉस्पिटल द्वारा दिया गया)
• मोबाइल नंबर
• ईमेल आईडी
दोस्तों यहाँ हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से janam praman patra form pdf डाउनलोड करने का तरीका बता रहे है, जिसे अपनाकर आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते है:
Step 1: जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल crsorgi.gov.in पर जाएं।
Step 2: वहां Birth Registration के सेक्शन में जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा।
Step 3: इसके अलावा आप अपने राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 4: इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकालें, सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज संलग्न करके संबंधित कार्यालय में जमा करें।
जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में crsorgi.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2: अगर आपकी User ID और Password नहीं बनी है तो "General Public Signup" के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला और गांव की जानकारी भरकर Register बटन पर क्लिक करें। इससे आपकी User ID और Password बन जाएगी।
स्टेप 3: अब अपनी User ID और Password से लॉगिन करें। आपके सामने Birth Registration का Form खुल जाएगा।
स्टेप 4: फिर सबसे पहले Primary और Secondary भाषा चुनें। इसके बाद बच्चे की जन्म तिथि, लिंग (Gender) और नाम की जानकारी भरें। अगर बच्चे का आधार कार्ड बना है तो आधार नंबर भी दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद Place of Birth में जन्म स्थान की पूरी जानकारी भरें जैसे मकान नंबर, गांव, तहसील, जिला और राज्य।
स्टेप 6: फिर माता-पिता की जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। पूरा पता (Address) भरकर Save बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7: इसके बाद अब माता-पिता की अन्य जानकारी और Other Information भरें।
स्टेप 8: फिर birth certificate banwane ke liye documents में सबसे जरूरी बर्थ रिपोर्ट फॉर्म को स्कैन करके अपलोड करें और Save पर क्लिक करें।
स्टेप 9: फॉर्म सबमिट होने के बाद दोबारा लॉगिन करें और "Print Reporting" बटन पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Note: इस तरह से आप घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं की पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
दोस्तों जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते वे ऑफलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड करें या नजदीकी नगर पालिका, ग्राम पंचायत या तहसील कार्यालय से फॉर्म लें। इस फॉर्म में सभी जानकारी भरें और birth certificate banwane ke liye documents संलग्न करें। भरा हुआ फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करें। 7 से 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के कई महत्वपूर्ण फायदे हैं, जो निम्नलिखित है:
• यह किसी भी नागरिक के जन्म का सरकारी प्रमाण होता है।
• आयु प्रमाण पत्र (Age Proof) के रूप में हर जगह मान्य है।
• नवजात बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी है।
• बच्चे के स्कूल एडमिशन के लिए अनिवार्य है।
• पासपोर्ट बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज है।
• सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक है।
कुल मिलाकर देखें तो जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में हर व्यक्ति का होना जरूरी हो गया है। इसलिए अगर आपके या आपके बच्चे का अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है तो आज ही crsorgi.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए crsorgi.gov.in या नजदीकी CSC सेंटर पर संपर्क करें।