सूरत नगर निगम (SMC) ने विभिन्न विभागों में 1924 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है। आपको बता दे की smc recruitment 2026 के तहत क्लर्क, इंजीनियर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, ड्राइवर, तकनीकी सहायक, मार्शल और अन्य श्रेणियों के पदों पर भर्ती होगी। smc vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती के लिए जरूरी पात्रता, आवेदन शुल्क और आवेदन का पूरा तरीका बताएंगे।
संस्था: सूरत नगर निगम (SMC)
कुल पद: 1924
विभागों की संख्या: 45
आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
दोस्तों smc recruitment 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है इसलिए smc vacancy 2026 में आवेदन करने से पहले अपने पद के अनुसार योग्यता एक बार जरूर चेक करें:
चिकित्सा पद (चिकित्सा अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS, MD या संबंधित चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए।
इंजीनियरिंग पद (AE Civil/Electrical/Mechanical): संबंधित विषय में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
नगर नियोजन पद: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नगर नियोजन या वास्तुकला में डिग्री होनी चाहिए।
स्टाफ नर्स: B.Sc Nursing या GNM की डिग्री और वैध पंजीकरण होना अनिवार्य है।
जूनियर फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री और वैध पंजीकरण होना चाहिए।
क्लर्क ग्रेड III: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
चालक (Driver): वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
तकनीकी/पैरा-मेडिकल पद: पद के अनुसार संबंधित ITI, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
मार्शल (वॉच एंड वार्ड): कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। पद वार विस्तृत आयु सीमा की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF में जारी की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
• सामान्य और OBC (Creamy Layer): ₹500/-
• OBC (Non-Creamy Layer) / SC / ST: ₹250/-
• PWD (दिव्यांग) और पूर्व सैनिक: शुल्क मुक्त (Free)
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले Surat Municipal Corporation की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: इसके बाद smc vacancy 2026 के Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: फिर अपनी पसंद के पद का चयन करें और Notification ध्यान से पढ़ें।
Step 4: इसके बाद Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
Step 5: फिर आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी ध्यान से भरें।
Step 6: इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
Step 7: और फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
Step 8: अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सभी आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बता दे की smc recruitment 2026 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF ध्यान से पढ़कर अपने पद की विस्तृत पात्रता जांचें। अधिक जानकारी के लिए Surat Municipal Corporation की ऑफिशियल वेबसाइट पर smc recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Download & View - SMC Recruitment 2026 Notification