Students! अगर आप किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो weekly current affairs march 2026 आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि UPSC, SSC, Banking, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए मार्च 2026 के दुसरे सप्ताह के टॉप 10 2026 current affairs questions लेकर आए हैं जो आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत काम आएंगे। इन्हें weekly current affairs pdf free download की तरह नोट कर लें और रोज रिवाइज करें।
Q: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली?
उत्तर: आर.एन. रवि
व्याख्या: पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में आयोजित हुआ। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने उन्हें शपथ दिलाई।
Q: फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली
व्याख्या: फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 12 मार्च 2026 को फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में किया गया। यह आयोजन भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष तथा भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करने पर केंद्रित था।
Q: नई दिल्ली में "कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026" का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में "कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026" का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम "प्रगति को बढ़ाना, नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना" रही। यह ICAR कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।
Q: DPIIT ने कूलिंग और स्मार्ट इकोसिस्टम में सहयोग के लिए किस कंपनी के साथ MoU किया?
उत्तर: वोल्टास लिमिटेड
व्याख्या: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने कूलिंग और स्मार्ट उपकरण पारिस्थितिकी तंत्र में उद्योग-स्टार्टअप सहयोग को बढ़ावा देने के लिए टाटा एंटरप्राइज की वोल्टास लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
Q: BCCI ने T20 विश्व कप विजेता टीम के लिए कितने करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की?
उत्तर: 131 करोड़ रुपये
व्याख्या: BCCI ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारत की T20 विश्व कप विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। यह 2024 T20 विश्व कप के बाद दिए गए 125 करोड़ से 6 करोड़ अधिक है। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचते हुए तीन बार T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया।
Q: संयुक्त सैन्य अभ्यास "लामितिये-2026" का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर: सेशेल्स
व्याख्या: भारतीय सशस्त्र बल का दल सेशेल्स रक्षा बल (SDF) के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास LAMITIYE-2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग ले रहा है। यह अभ्यास 09-20 मार्च 2026 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया गया। "LAMITIYE" का क्रियोल भाषा में अर्थ "मित्रता" है और यह 2001 से द्विवार्षिक रूप से आयोजित हो रहा है।
Q: "आहार 2026" के लिए भागीदार देश के रूप में कौन सा देश शामिल हुआ?
उत्तर: इटली
व्याख्या: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 10 मार्च को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आहार 2026 के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया। इटली इस बार "AAHAR 2026" के लिए भागीदार देश के रूप में शामिल हुआ। यह खाद्य और आतिथ्य उद्योग के लिए दुनिया के अग्रणी B2B व्यापार मंचों में से एक है।
Q: "डिफेन्स फोर्स विजन 2047" किसने जारी किया?
उत्तर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
व्याख्या: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 मार्च 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में "डिफेन्स फोर्स विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के लिए एक रोडमैप" जारी किया। यह दस्तावेज एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय द्वारा रक्षा बलों को आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए तैयार किया गया है।
Q: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 मार्च
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को CISF के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी। CISF राष्ट्र भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Q: "विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम" का आयोजन किस मंच के माध्यम से किया जा रहा है?
उत्तर: मेरा युवा भारत (MY Bharat)
व्याख्या: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 09 मार्च 2026 को दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे फेज का शुभारंभ किया। यह पहल "विकसित भारत 2047" के दृष्टिकोण के साथ युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित की जा रही है। दिल्ली के 35 से अधिक कॉलेजों के 10,000 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया।
दोस्तों Weekly current affairs march 2026 की तैयारी के लिए आप रोज अखबार पढ़ें और ऊपर दिए गए 2026 current affairs questions को नोट कर लें। इसके weekly current affairs pdf free download के लिए आप सरकारी परीक्षा की तैयारी करवाने वाली प्रमुख वेबसाइट Gkexams.com पर विजिट करें। यहाँ से आप weekly current affairs pdf free download करके offline भी पढ़ सकते हैं।
इन 2026 current affairs questions को रोज रिवाइज करें और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करें। weekly current affairs march 2026 की यह सीरीज आपकी UPSC, SSC, Banking और Railway परीक्षाओं की तैयारी में जरूर काम आएगी।