किस महिला क्रिकेटर को दिसम्बर 2023 के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला है?

Kis Mahila Cricketer Ko December 2023 Ke Liye ICC Player Of The Month Ka Samman Mila Hai ?


महिला वर्ग में यह सम्मान भारत की आलराउंडर "दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)" को मिला है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है क्योंकि इन्होने पिछले दिनों तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 67 रन बनाए थे। इसके बाद ऑफ-स्पिनर ने गेंद से कमाल दिखाया। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और पहली पारी में 78 रन बनाए थे। गेंदबाजी में दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने दो विकेट झटके थे।