हाल ही में, किस राज्य ने “घोल मछली” को अपनी राजकीय मछली के रूप में घोषित किया है?

Haal Hee Me , Kis Rajya ne “ Ghol Machhli ” Ko Apni Rajkiya Machhli Ke Roop Me Ghosit Kiya Hai ?


हाल ही में, आमतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों में पाई जाने वाली घोल मछली (Ghol Fish) को गुजरात की राज्य मछली (State Fish Of Gujarat) घोषित किया गया है। आपको बता दे की यह भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है। और यह मछली सुनहरे-भूरे रंग में पाई जाती है। यह लगभग 1.5 मीटर लंबी होती है। इस मछली की कीमत भी काफी ज्यादा होती है। घोल मछली का इस्तेमाल दवाओं में भी किया जाता है। इसके फ्रोजन मीट और मछली को यूरोपीय और मिडिल ईस्ट के देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है।