हाल ही में, किस राज्य की सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने हेतु “गृह लक्ष्मी” नामक योजना शुरू की है?

Haal Hee Me , Kis Rajya Ki Sarkaar ne Mahilaon Ko Pratimaah Aarthik Sahayta Dene Hetu “ Griha Lakshmi ” Namak Yojana Shuru Ki Hai ?


हाल ही में, कर्नाटक सरकार ने घर की मुखिया महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से गृह लक्ष्मी (Griha Lakshmi Yojana) नामक योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 2000/- रूपये की आर्थिक मदद राज्य सरकार द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गृहिणियों, भूमिहीन महिलाओं और कृषि महिला श्रमिकों को डीबीटी मोड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करके सशक्त बनाना है।