हाल ही में, जारी SIPRI की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक कौन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना है?

Haal Hee Me , Jari SIPRI Ki Varsh 2023 Ki Report Ke Mutabik Kaun Duniya Ka Sabse Bada Hathiyar Ayatak Desh Banaa Hai ?


हाल ही में, जारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Sipri) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। हालांकि भारत के सन्दर्भ में देखें तो साल 2013-17 और 2018-22 के बीच इसके आयात में 11 प्रतिशत की कमी आई है। लेकिन फिर भी आयात में भारत अभी भी अव्वल स्थान पर है। इसके अलावा सऊदी अरब (9.6 फीसदी) खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं इनके बाद कतर (6.4%), ऑस्ट्रेलिया (4.7%) और चीन (4.7%) का नंबर आता है।