हाल ही में, किस पुरुष फुटबालर को वर्ष 2022 का बैलन डी’ओर पुरस्कार मिला है?

Haal Hee Me , Kis Purush फुटबालर Ko Varsh 2022 Ka बैलन D’ Or Puraskar Mila Hai ?


हाल ही में, करीम बेंजेमा ने पुरुषों की श्रेणी में वर्ष 2022 का बैलन डी’ओर (Ballon d’Or 2022) पुरस्कार जीता है। आपको बता दे की बेंजेमा 24 साल बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले फ्रांसीसी फुटबालर हैं। इससे पहले जिनेदिन जिदान ने यह पुरस्कार जीता था। कुल मिलकर बात करें तो अब तक पांच फ्रांसीसी फुटबालर यह ट्रॉफी जीत चुके हैं। इसके अलावा महिला वर्ग में बार्सिलोना की कप्तान "एलेक्सिया पुटेलास" ने लगातार दूसरे वर्ष यह ट्रॉफी जीती। ध्यान रहे की लगातार दो बार सम्मान पाने वालीं वह पहली महिला फुटबालर हैं।