हाल ही में, किस राज्य में भारत के पहले “अमृत सरोवर” का उद्घाटन किया गया है?

Haal Hee Me , Kis Rajya Me Bharat Ke Pehle “ Amrit Sarovar ” Ka Inaugration Kiya Gaya Hai ?


हाल ही में, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश में भारत के पहले "अमृत सरोवर" का उद्घाटन किया है। आपको बता दे की इसका उद्घाटन उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में हुआ है। वैसे रामपुर में अमृत सरोवर मूल रूप से 789 तालाबों में से एक है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार विकसित करेगी। उम्मीद है की पानी के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा करने में यह मदद करेगा। इसके अलावा यह आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक पर्यटक आकर्षण भी होगा।