हाल ही में, किसे SEBI की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

Haal Hee Me , Kise SEBI Ki प्रथम Mahila Adhyaksh Ke Roop Me Niyukt Kiya Gaya Hai ?


हाल ही में, केंद्र सरकार ने माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को बाजार नियामक (Securities and Exchange Board of India - SEBI) की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। पाठकों को बता दे की माधबी यहाँ "अजय त्यागी" की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो गया है। इससे पहले माधबी ICICI सिक्योरिटीज की पूर्व प्रमुख व वर्ष 2017 से 2021 के बीच सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं।