हाल ही में, किस खिलाड़ी को ICC Spirit of Cricket Award 2021 सम्मान मिला है?

Haal Hee Me , Kis Khiladi Ko ICC Spirit Of Cricket Award 2021 Samman Mila Hai ?


हाल ही में, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ‘डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell)’ को उनकी खेल भावना के लिए ICC Spirit of Cricket Award 2021 दिया गया है। पाठकों को बता दें की इसके साथ ही मिशेल अब डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम और केन विलियमसन के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनको यह अवार्ड इस लिए मिला क्योंकि - साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में मिशेल ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच के दौरान महत्वपूर्ण एक रन लेने से इंकार कर दिया था, जबकि वह मैच का अहम मोड़ था।