हाल ही में, किस खिलाड़ी ने Australian Open 2022 में पुरुष एकल का खिताब जीता है?

Haal Hee Me , Kis Khiladi ne Australian Open 2022 Me Purush Aikal Ka Khitab Jeeta Hai ?


हाल ही में, 35 वर्ष के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2022) के पुरुष एकल मुकाबले में डेनिल मेदवेदेव को हराकर ख़िताब अपने नाम किया है। पाठकों को बता दे की यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा पुरुष एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने स्विट्जरलैंड के "रोजर फेडरर" और सर्बिया के "नोवाक जोकोविच" को पीछे छोड़ा। अब तक इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल थे।