प्रतिवर्ष ‘विश्व ब्रेल दिवस’ जनवरी महीने की किस तारीख को मनाया जाता है?

Prativarsh ‘Vishwa Brail Diwas’ January Mahine Ki Kis Tarikh Ko Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 04 जनवरी 2022 को दुनियाभर में विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day 2022) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को 04 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन ही लुइस ब्रेल (Louis Braille) का जन्म हुआ था। लुइस ब्रेल ने ही ब्रेल लिपि को जन्म दिया था। इस लिपि के माध्यम से नेत्रहीन व्यक्ति, दृष्टिहीन या आंशिक रूप से नेत्रहीन व्यक्ति पढ़ सकते हैं। ध्यान रहे की पहला विश्व ब्रेल दिवस 4 जनवरी, 2019 को मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर, 2018 में इस दिवस को मानने का प्रस्ताव पास किया था। इस दिवस का उद्देश्य ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।