हाल ही में, जारी वर्ष 2021 के सुशासन सूचकांक में किस राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

Haal Hee Me , Jari Varsh 2021 Ke Sushashan Suchkank Me Kis Rajya Ko Shirsh Sthan Prapt Hua Hai ?


हाल ही में, केंद्र सरकार द्वारा जारी वर्ष 2021 के सुशासन सूचकांक (Good Governance Index 2021) में गुजरात को शीर्ष स्थान मिला है। वहीं दुसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर गोवा है। यहाँ गुजरात ने आर्थिक प्रशासन, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक अवसंरचना और सुविधाएं, समाज कल्याण और विकास, न्यायिक और जन सुरक्षा में शानदार प्रदर्शन किया जबकि महाराष्ट्र ने कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों, मानव संसाधन, सार्वजनिक अवसंरचना और सुविधा, समाज कल्याण और विकास में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह सूचकांक केंद्रीय प्रशासन सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने तैयार किया है।