हाल ही में, कौन दुनिया की सबसे लम्बी बांसुरी (16 फुट 6 इंच) बनाने वाला शहर बना है?

Haal Hee Me , Kaun Duniya Ki Sabse Lambi Bansuri (16 Foot 6 Inch) Banane Wala Shahar Banaa Hai ?


हाल ही में, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे पीलीभीत के कारीगरों ने 16 फीट 6 इंच की बांसुरी बनाकर जिले का नाम इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। पाठकों को बता दे की इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के "जामनगर" के पास था। गुजरात के जामनगर के कारीगरों ने 11 फुट की बांसुरी बनाकर जामनगर का नाम इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।