हाल ही में, किस भारतीय ने वर्ष 2021 के पैरालंपिक पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ सम्मान जीता है?

Haal Hee Me , Kis Bharateey ne Varsh 2021 Ke Paralympic Puraskaron Me ‘SarvShresth Mahila Padarpan’ Samman Jeeta Hai ?


हाल ही में, भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को टोक्यो खेलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने के लिए 2021 पैरालंपिक पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ सम्मान दिया गया है। जानकारी के लिए बता दे की 20 वर्ष की अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिग SH-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा अवनि ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्टैंडिंग SH-1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता ओर खेलों के इतिहास में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी।