प्रतिवर्ष “विश्व पर्वत दिवस” दिसम्बर महीने की किस तारीख को मनाया जाता है?

Prativarsh “ Vishwa Parvat Diwas ” December Mahine Ki Kis Tarikh Ko Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 11 दिसम्बर 2021 को दुनियाभर में विश्व पर्वत दिवस (International Mountain Day) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 11 दिसम्बर को पहाड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ध्यान दे की पृथ्वी का लगभग 27% हिस्सा पहाड़ों से ढका है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया की लगभग 15% आबादी पहाड़ों पर रहती है। ग्लोबल वार्मिंग और दूसरे कारणों से अब पहाड़ों का जीवन भी खतरे में है। इसलिए, बढ़ते खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।