हाल ही में, किसे असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “असम बैभव” मिला है?

Haal Hee Me , Kise Asam Rajya का Sarwochch Nagrik Puraskar “ Asam बैभव ” Mila Hai ?


हाल ही में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "असम बैभव पुरस्कार (Asom Baibhav Award)" से उद्योगपति रतन टाटा को सम्मानित करने की घोषणा की है। पाठकों को बता दे की रतन टाटा ने असम में कैंसर के इलाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है। रतन टाटा की पहल पर टाटा ट्रस्ट ने असम सरकार के सहयोग से वर्ष 2018 में 19 कैंसर देखभाल इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया था। ध्यान रहे की असम बैभव पुरस्कार (Assam Baibhav Award) राज्य का सबसे बड़ा पुरस्कार है। रतन टाटा (Ratan Tata) समूह के अध्यक्ष और दुनिया के सम्मानित उद्योगपति हैं। उन्होंने 1990-2012 तक टाटा समूहों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।