हाल ही में, किस राज्य के ‘पोचमपल्ली’ गांव को संयुक्त़ राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना है?

Haal Hee Me , Kis Rajya Ke ‘Pochampally’ Village Ko संयुक्त़ Rashtra Vishwa Tourism Sangathan ne Duniya का SarvShresth Tourism Village Chuna Hai ?


हाल ही में, संयुक्त़ राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने तेलंगाना के नलगोंडा जिले के पोचमपल्ली गांव (Pochampally Village) को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना है। पाठकों को बता दे की पोचमपल्ली गांव अपनी बुनाई शैली और ‘इकत’ साड़ियों के लिए जाना जाता है। इसलिए इसे सिल्क सिटी (Silk City) भी कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ऐसे गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का दर्जा देता है जो अपनी विरासत को भी संभाल रहे हैं और संस्कृंति को भी बढ़ावा दे रहे हैं।