हाल ही में, किस खेल से सम्बन्धित पूर्व भारतीय खिलाड़ी ‘ओ चंद्रशेखरन’ का 86 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?

Haal Hee Me , Kis Khel Se Sambandhit Poorv Bharateey Khiladi ‘O Chandrashekhran’ का 86 Varsh Ki Umra Me Nidhan Hua Hai ?


हाल ही में, पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी ‘ओ चंद्रशेखरन (O. Chandrashekar)’ का 86 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। केरल के रहने वाले चंद्रशेखरन ने 1960 में हुए रोम ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। चंद्रशेखरन भारतीय टीम में डिफेंडर के तौर पर खेला करते थे। भारतीय फुटबॉल टीम ने आखिरी बार साल 1960 में रोम ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था जिसमें चंद्रशेखरन का अहम रोल रहा। चंद्रशेखरन साल 1962 में हुए एशियन गेम्स का भी हिस्सा थे जिसने गोल्ड मेडल जीता था।