कौन व्यक्ति हाल ही में, पेरू के नए राष्ट्रपति बने है?

Kaun Vyakti Haal Hee Me , Peru Ke Naye RashtraPati Bane Hai ?


हाल ही में, ग्रामीण अध्यापक से नेता बने पेड्रो कास्टिलो (Pedro Castillo) पेरू में 40 साल में अब तक की सबसे लंबी मतगणना के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी घोषित किए गए है। कास्टिलो पेरू के राष्ट्रपति बनने वाले पहले किसान हैं। इसके अलावा कास्टिलो ने कजमार्का के एक दूरदराज के गांव सैन लुइस डी पुना में 25 वर्षों तक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के रूप में काम किया। उन्होंने अपने समुदाय के किसानों की तरह रबर की सैंडल और चौड़ी टोपी पहनकर प्रचार किया।