कौन व्यक्ति हाल ही में, उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने है?

Kaun Vyakti Haal Hee Me , UttaraKhand Ke 11th MukhyaMantri Bane Hai ?


हाल ही में, पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। पाठकों को बता दे की धामी तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। धामी प्रदेश के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। धामी खटीमा से लगातार दो बार 2012 से अब तक विधायक हैं। उनका जन्म पिथौरागढ की ग्राम सभा टुंडी, तहसील डीडीहाट में हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने राष्ट्रीयता, सेवा भाव और देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया।