हाल ही में, किस भारतीय को वर्ष 2021 का जापान का प्रतिष्ठित “ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार” मिला है?

Haal Hee Me , Kis Bharateey Ko Varsh 2021 Ka Japan Ka Pratishthit “ Grand Fukuoka Puraskar ” Mila Hai ?


हाल ही में, वरिष्ठ पत्रकार पालागुम्मि साईनाथ (Palagummi Sainath) को वर्ष 2021 के जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार (Grand Fukuoka Prize) से सम्मानित किया गया है। साईनाथ एक प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो भारत में खेती करने वाले गरीब लोगों की आवाज उठाते हैं। बता दे की साईनाथ के साथ दो अन्य लोगों को भी फुकुओका पुरस्कार दिया गया है। तीन अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार में ग्रैंड अवार्ड साईनाथ को दिया गया, वही अकादमिक पुरस्कार जापान के इतिहासकार "किशिमोतो मियो", कला और संस्कृति के लिए थाईलैंड के लेखक और फिल्म निर्माता "प्रबदा यूं" को सम्मानित किया गया।