हाल ही में, न्यूजीलैंड की ‘वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड’ ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनी है। हबर्ड वेटलिफ्टर की उम्र 43 साल है, वह महिलाओं की 87 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेंगी। हबर्ड को चुनने के फैसले पर विवाद भी हो रहा है और लोगों का मानना है कि उन्हें महिला वर्ग में हिस्सा लेने का फायदा मिलेगा। इससे पहले हबर्ड ने 2017 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और समोआ में 2019 प्रशांत क्षेत्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।