हाल ही में, इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव को यहीं का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। 26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में वकालत प्रारंभ की। सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत करने वाले संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।