हाल ही में, असम के मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने असम राज्य में एक डिजिटल रियल-टाइम फ्लड रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया है। पाठकों को बता दे की इसके शुभारंभ के साथ, असम भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके पास ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग प्रणाली है। ब्रह्मपुत्र नदी के बहाव के साथ, असम हर साल भयंकर बाढ़ और मिट्टी के अपरदन का शिकार होता है।