कौन व्यक्ति हाल ही में, HDFC बैंक के नए अंशकालिक अध्यक्ष बने है?

Kaun Vyakti Haal Hee Me , HDFC Bank Ke Naye Anshkaalik Adhyaksh Bane Hai ?


हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इकोनॉमिक अफेयर्स के पूर्व सेक्रेटरी "अतनु चक्रवर्ती" को निजी सेक्टर के सबसे बड़े HDFC बैंक में अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। चक्रवर्ती 1985 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह अप्रैल, 2020 में आर्थिक मामलों के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वह निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) में सचिव थे। दोनों विभाग वित्त मंत्रालय के तहत आते हैं।