प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय लोक दिवस’ कब मनाया जाता है?

Prativarsh ‘Rashtriya Lok Diwas’ Kab Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 21 अप्रैल 2021 को पुरे भारत में राष्ट्रीय लोक दिवस (National civil servant day) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को ही मनाया जाता है। यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो कि देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं, साथ ही नीति निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। सिविल सेवकों के योगदान को शब्दों में बयां करना इतना आसान नहीं है इसलिए प्रतिवर्ष इस दिन को सिविल सेवकों को समर्पित किया जाता है। उनके सराहनीय कार्यों के लिए इस दिन उन्हें सम्मानित भी किया जाता है।