हाल ही में, किस भारतीय गणितज्ञ को वर्ष 2021 का ‘माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार’ मिला है?

Haal Hee Me , Kis Bharateey Gannitagya Ko Varsh 2021 Ka ‘Michel Aivam Sheela हेल्ड Puraskar’ Mila Hai ?


हाल ही में, कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ पर लंबे समय तक अनुत्तरित सवालों को हल करने के लिए एक युवा भारतीय गणितज्ञ "निखिल श्रीवास्तव" को 2 अन्य लोगों के साथ वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार (Michael and Sheila Held Prize 2021) का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। बता दे की जिन 3 लोगों को यह पुरस्कार मिला है उनमे - कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के "निखिल श्रीवास्तव", इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी लॉसाने (ईपीएफएल) के "एडम मार्कस" और येल विश्वविद्यालय के "डैनियल एलन स्पीलमैन" शामिल है।