हाल ही में, किस खेल से सम्बन्धित भारतीय खिलाड़ी ‘माइकल किंडो’ का निधन हुआ है?

Haal Hee Me , Kis Khel Se Sambandhit Bharateey Khiladi ‘Michel किंडो’ Ka Nidhan Hua Hai ?


हाल ही में, वर्ष 1975 में हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो (Michael Kindo) का 73 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। किंडो फुलबैक थे और 1975 में कुआलालम्पुर में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वह उस टीम के भी सदस्य थे जिसने म्यूनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीता था।