प्रतिवर्ष ‘भारतीय नौसेना दिवस’ कब मनाया जाता है?

Prativarsh ‘Bharateey Nausena Diwas’ Kab Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 04 दिसम्बर 2020 को पुरे भारतभर में भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया गया है। पाठको को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए 04 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद किया जाता है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस उपलब्धि की याद में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना जश्न मनाती है।