हाल ही में, किस राज्य की पहली महिला सांसद ‘चंद्रावती’ का 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?

Haal Hee Me , Kis Rajya Ki Pehli Mahila MPs ‘चंद्रावती’ Ka 92 Varsh Ki Umra Me Nidhan Hua Hai ?


हाल ही में, हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। जनता पार्टी की नेता रह चुकीं चंद्रावती 1977 में हरियाणा की पहली महिला सांसद बनीं, जब उन्होंने भिवानी निर्वाचन क्षेत्र से राजनीति के दिग्गज चौधरी बंसीलाल को हराया था। इसके बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गईं और 1990 में पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया। चंद्रावती चरखी दादरी जिले की रहने वाली थीं। वह मूलत: डालावास गांव की निवासी थीं।