हाल ही में, किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ‘केशुभाई पटेल’ का निधन हुआ है?

Haal Hee Me , Kis Rajya Ke Poorv MukhyaMantri ‘केशुभाई Patel’ Ka Nidhan Hua Hai ?


हाल ही में, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (Keshubhai Patel) का निधन हुआ है। केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी। उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। पाठकों को बता दे की केशुभाई ने 1995 और 1998 से 2001 तक गुजरात के सीएम के रूप में कार्य किया। छह बार गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे पटेल ने 2012 में भाजपा छोड़ दी और अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी "गुजरात परिवर्तन पार्टी" बनाई। उन्हें 2012 के राज्य विधानसभा चुनाव में विसावदर से जीत हासिल हुई, लेकिन बाद में बीमार होने के कारण 2014 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।