प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ कब मनाया जाता है?

Prativarsh ‘Antarrashtriya Sanketik Bhasha Diwas’ Kab Manaya Jata Hai ?


हाल ही में, 23 सितम्बर 2020 को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Language) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की प्रतिवर्ष यह दिवस 23 सितम्बर को ही मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सांकेतिक भाषा के सन्दर्भ में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा की थीम (International Day of Sign Language Theme) “सभी के लिए सांकेतिक भाषा का अधिकार” है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितंबर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार 2018 में मनाया गया था।