किस भारतीय ने हाल ही में, IG Nobel Prize 2020 जीता है?

Kis Bharateey ne Haal Hee Me , IG Nobel Prize 2020 Jeeta Hai ?


हाल ही में, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिकित्सा शिक्षा के लिए IG Nobel Prize 2020 के लिए चुना गया है। पाठकों को बता दे की PM मोदी चिकित्सा शिक्षा के लिए IG Nobel Prize 2020 जीतने वाले अकेले शख्स नहीं हैं। उनके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेरदीमुहामेदोव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लामाशेंको, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम भी इस पुरस्कार के विजेताओं में शामिल है।