हाल ही में, भारतीय खिलाड़ी ‘सदाशिव पाटिल’ का निधन हुआ है, वह किस खेल से सम्बंधित थे?

Haal Hee Me , Bharateey Khiladi ‘SadaShiv Patil’ Ka Nidhan Hua Hai , Wah Kis Khel Se Sambandhit The ?


हाल ही में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ‘सदाशिव पाटिल’ (Sadashiv Patil) का निधन हुआ है। उनकी उम्र 86 साल थी। पाठकों को बता दे की पाटिल ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला था। पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पोली उमरगीर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने उस मुकाबले में एक पारी और 27 रन से विशाल जीत हासिल की थी। पाटिल ने इस मैच की दोनों पारियों में 1-1 विकेट अपने खाते में डाला था। हालांकि इसके बाद पाटिल को दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।