हाल ही में, कौन पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव बनी है?

Haal Hee Me , Kaun Punjab Ki Pehli Mahila Mukhya Sachiv Bani Hai ?


हाल ही में, सीनियर आईएएस अधिकारी विनी महाजन को पंजाब की मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। पाठकों को बता दे की उन्होंने करण अवतार सिंह की जगह ली है। इसके साथ ही यह भी ध्यान दे की विनी महाजन इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला हैं। वो पंजाब कैडर की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। विनी महाजन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी हैं। विनी महाजन ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई और कोलकाता स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट किया है।