हाल ही में, हुई घोषणा के मुताबिक भारत वर्ष 2021 के किस महीने के लिए UNSC का अध्यक्ष बनेगा?

Haal Hee Me , Hui Ghoshna Ke Mutabik Bharat Varsh 2021 Ke Kis Mahine Ke Liye UNSC Ka Adhyaksh Banega ?


हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया भारत अगस्त 2021 में 15 देशों वाली शक्तिशाली परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएगा। प्रत्येक सदस्य देश बारी-बारी से एक माह के लिए परिषद की अध्यक्षता करता है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक भारत अगस्त 2021 में परिषद की अध्यक्षता करेगा। इसके बाद भारत 2022 में एक माह के लिए परिषद का अध्यक्ष बनेगा। सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।