हाल ही में, कौन मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला राज्य बना है?

Haal Hee Me , Kaun MNREGA Ke Tahat Sabse Jyada Rojgar Dene Wala Rajya Banaa Hai ?


हाल ही म, कोरोना काल में उत्तरप्रदेश मनरेगा में सबसे ज्यादा रोजगार देने के वाला राज्य बना है। पाठकों को बता दे की राज्य में 15 जून तक 57 लाख 12 हज़ार मजदूर मनरेगा में काम कर रहे हैं जो किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है। देश में मनरेगा के तहत कुल रोजगार में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 18 फीसदी रही जो कि किसी भी राज्य से ज्यादा है। यह भी ध्यान दे की उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान रहा जहाँ 53.45 लाख मजदूर मनरेगा में काम कर रहे हैं। राजस्थान ने मनरेगा रोजगार में कुल 17 फीसदी की भागीदारी अब तक दी है। इसके बाद तीसरे नंबर पर 12 फीसदी भागीदारी के साथ 36.58 लाख मजदूरों को रोजगार देने में आन्ध्र प्रदेश रहा। इसके बाद पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश चौथे और पांचवें स्थान में हैं, दोनों ही राज्यों ने क्रमश: 26.72 और 23.95 लाख मजदूरों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराया।