हाल ही में, कौन रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय बने है?

Haal Hee Me , Kaun Richard डॉकिन्स Puraskar Se Sammanit Hone Wale Pratham Bharateey Bane Hai ?


हाल ही में, बॉलिवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार (Richard Dawkins Award) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पाठकों को बता दे की वे इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्हें यह अवॉर्ड तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता, मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते मिला है। चाहे सोशल मीडिया हो या विभिन्न शहरों में आयोजित सत्र, अख्तर सीएए और इस्लामोफोबिया जैसे विषयों पर हमेशा मुखर रहे हैं। जावेद अख्तर, सीता और गीता, ज़ंजीर, दीवार और शोले जैसी फिल्मों की कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें अब तक फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म भूषण जैसे कई सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका है।